भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देवास जिले की बैठक भाजपा कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई। मुख्य अतिथि किसान प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार थे। अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल ने की। इस अवसर पर श्री गोहिल ने किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिले के पदाधिकारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका के बारे में जानकारी दी एवं किसान मोर्चा इकाइयां बूथ स्तर तक गठित करने के निर्देश दिए। सभी मंडलों की बैठक 8 जून के मध्य अनिवार्य रूप से करने को कहा। मुख्य अतिथि श्री पाटीदार ने भाजपा के किसान मोर्चा को सबसे बड़ा मोर्चा बताते हुए पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने मंडल एवं क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें एवं किसानों की समस्याओं को तत्परता से हल करवाए। आगामी चुनाव में सर्वसम्मति करवाकर अधिक से अधिक पंच, सरपंच एवं जनपद जिला पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताने पूरा प्रयास करें। आभार जिला कार्यालय मंत्री रामेश्वर धाकड़ ने माना। उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अशोक पोरवाल ने दी।