युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज और परिवार के कल्याण हेतु ४ दिसंबर को होगी बैठक।

युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज और परिवार के कल्याण हेतु  ४ दिसंबर को होगी बैठक।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

चाँदा- युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश  के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी द्वारा   दिनांक- ४ दिसंबर २०२१ समय 3:00 बजे से स्थापना दिवस कार्यक्रम रखा गया है  जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में  डॉ. सी.वी एन त्रिपाठी व  विशिष्ट अतिथि के रूप में  डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी  सुल्तानपुर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 

कार्यक्रम में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मिलित होने के लिए निर्देशित किया गया है जिसमें समाज व परिवार के कल्याण हेतु मुख्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

जिसमें मुख्य सदस्य के रूप में  राष्ट्रीय सलाहकार ए.के शुक्ला, रामफेर तिवारी, प्रीती तिवारी, गौरी शंकर मिश्र, दीपिका पांडे,  राखी पांडे ,देवानंद, नितेश मिश्रा , रविंद्र, जय प्रकाश मिश्रा ,प्रभाकर ,आशु, अमरुपुर क्षेत्र के "रुद्र समाजसेवी"  नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा , डॉ.  संतोष सिंह (श्री लालजी शिक्षण संस्थान, कोथरा कला सुल्तानपुर।) इत्यादि सभी सदस्यों को  कार्यक्रम में रहने के लिए निर्देशित किया गया है।