यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर यूपी के सीएम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए किया पुतला दहन
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर यूपी के सीएम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए किया पुतला दहन।

Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर, राज
डूंगरपुर। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश में किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर कुचलने व प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर अशोभनीय बर्ताव करने पर युवा कांग्रेस के आक्रोशित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया साथ यूपी में शहीद हुए किसानों के लिए कैंडल मार्च निकालकर भोगीलाल पंड्या की समाधि तक पहुंच कर दो मिनट का मौन रखा। वही इस मौके पर युवा कांग्रेस राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष डूंगरपुर, मोहम्मद इक़बाल सैय्यद, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस लखन देवानी, विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस डूंगरपुर रिज़वान कुरेशी, पार्षद गौरव कंसारा, पार्षद मोहन लाल यादव , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरपुर अशोक अहारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिछीवाड़ा अमृत लाल मनात, हितेश अहारी, कचरूलाल डामोर, अजीत मनात, समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे