सर्व सामाजिक विकास संस्था का सम्मान समारोह सम्पन्न

सर्व सामाजिक विकास संस्था का सम्मान समारोह सम्पन्न

सर्व सामाजिक विकास संस्था का सम्मान समारोह सम्पन्न
सर्व सामाजिक विकास संस्था का सम्मान समारोह सम्पन्न
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। सर्व सामाजिक विकास संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। समारोह में रतनलाल खत्री का सम्मान कर सम्मानित सदस्य मनोनित यिका गया। आयोजन में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पटेल का 66वां व महेंद्र जैन का 46वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथि का अभिनंदन हुआ। मुख्य अतिथि अजय सिंह चौहान, विशेष अतिथि दिनेश सिंह चौहान, संस्था प्रांतीय अध्यक्ष शशिकला ठाकुर थे। अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण मारू ने की। अतिथियों का संस्था अध्यक्ष आलोक पायलट, संरक्षक कन्हैयालाल गहलोत एवं गिरवर सिंह कुशवाह ने अभिनंदन किया। संचालन संस्था सचिव हुकुम सिंह पवार ने किया। उद्बोधन लोकेश विजयवर्गीय ने दिया। इस अवसर पर उज्जैन संभागीय अध्यक्ष परमजीत सिंह मान, तहसील अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर, संस्था सह सचिव अर्जुन सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष आनंदीलाल राठौड़, नगर अध्यक्ष संतोष तिवारी, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष वंदना कुशवाह उपस्थित थे।