मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

केटीजी समाचार मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली से ब्यूरो चीफ लक्ष्मण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली  (मोरवा):-  मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम खिरवा निवासी एक नव विवाहिता ने अपने ससुराल अजगुढ़ गांव में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 
 

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खिरवा निवासी लीलावती साकेत पुत्री सूरजमनि साकेत उम्र 19 वर्ष ने अजगुढ़ निवासी प्रेम कुमार साकेत के साथ तीन महीने पहले प्रेम विवाह की थी। जहां बीती रात अपने ससुराल में घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह प्रेमकुमार को हुई तो उसने पुलिस को इतला दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही थी कि तभी मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंच हंगामा शुरू कर दिये और कहा कि लीलावती की हत्या की गयी है। पुलिस ने मामला शांत कराकर पोस्टमार्टम के मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। तो वहीं सूत्र बता रहे हैं कि लीलावती के मौत की वजह फांसी लगाने की पुष्टि हुई है। लीलावती ने किस वजह से फांसी लगाकर जान दी पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।