खेलो से बढ़ता है आत्मविश्वास,शहर का युवा भी खेले ओलम्पिक - सभापति

खेलो से बढ़ता है आत्मविश्वास,शहर का युवा भी खेले ओलम्पिक - सभापति

खेलो से बढ़ता है आत्मविश्वास,शहर का युवा भी खेले ओलम्पिक  - सभापति

सभापति ने कराटे क्लास के बच्चो से की मुलाक़ात

KTG समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर, राज

डूंगरपुर -नगरपरिषद सभापति अमृत कलासुआ ने गुरूवार को नगरपरिषद के सामुदायिक भवन में चल रही कराटे क्लास का निरीक्षण किया। सभापति कलासुआ ने कराटे क्लास के बच्चो द्वारा क्लास में की जा रही गतिविधियों का जानकारी ली और बच्चो द्वारा कराटे क्लास की हुनर को भी देखा वही सभापति ने एक एक बच्चे से कराटे क्लास सहित उनकी रूचि के खेलो के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चो से कहा कि नगरपरिषद द्वारा शीघ्र ही कराटे क्लास शुरू कर दी जायेगी और बच्चो को निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा जल्द ही बच्चो और महिलाओ के लिए कराटे क्लास और योग की क्लास नगरपरिषद द्वारा शुरू की जायेगी जिसका रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बच्चो से कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चो का शारीरिक खेलो के प्रति लगाव आवयश्क है क्योकि खेल आत्मविश्वास को तो बढ़ाते ही है साथ ही खेलो से बच्चो के दिमाग का भी विकास होता है इसलिए खेलो के प्रति बच्चो का लगाव देखकर आज अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि कराटे क्लास से आत्मरक्षा के गुर सिखने को मिलते है और आज वर्तमान में आत्मरक्षा के गुर सीखना बच्चो के लिए अभी से जरुरी है। उन्होंने सभी बच्चो को नियमित रूप से कराटे क्लास में आये और शहर का अंतराष्टीय स्तर पर नाम रोशन करे और प्रशिक्षक विपिन सिंह की भी प्रशंसा की।