कैला देवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से

कैला देवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से

कैला देवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से
कैला देवी मंदिर में नानी बाई रो मायरो आज से
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। सनातन धर्म की रक्षा तथा विश्व कल्याणार्थ हेतु संकल्पित श्री जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नानी बाई रो मायरो का संगीतमय आयोजन आज से प्रारंभ होगा। समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि संरक्षक दिलीप अग्रवाल द्वारा कैलादेवी मंदिर में शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे से कलश यात्रा के साथ नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा मिश्रीलाल नगर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। कथा का पूर्णाहुति 10 अक्टूबर को हवन-यज्ञ के साथ होगी। कथावाचिका वैष्णव बुलबुल बैरागी के मुखारविंद से कथा होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चलेगी। कथा का सीधा प्राररण यूट्यूब चैनल बेटी बचाओ अभियान देवास पर देखा जा सकेगा। समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।