इण्डियन वेटरन आर्गनाइज़ेशन का शपथ ग्रहण समारोह शिवपुरी के फिजीकल रोड़ पर सम्पन्न हुआ।

सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

इण्डियन वेटरन आर्गनाइज़ेशन का शपथ ग्रहण समारोह शिवपुरी के फिजीकल रोड़ पर सम्पन्न हुआ।
इण्डियन वेटरन आर्गनाइज़ेशन में सदस्यता ग्रहण समारोह की एक तस्वीर।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश। 

 शिवपुरी/ आज शिवपुरी में फिजीकल रोड़ पर आई वी ओ शिवपुरी के माननीय सदस्यगणों का सदस्यता ग्रहण समारोह नायक विशाल जोशी के जय हिन्द इन्टरप्राइजेज (Tiles,plumbing Shop) पर सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह का संचालन वेटरन अजय तिवारी तथा स्वागत वेटरन विशाल जोशी ने किया। लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा ने ने सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुये कहा कि आज का दिन हमारे जीवन का बहुत ही यादगार दिन बनने जा रहा है। हम लोग अपनी देश सेवा करके रिटायर होने के बाद सामाजिक जीवन में एकता राष्ट्रीयता देश भक्ति लाने के लिए एक अच्छे और सच्चे मार्ग पर बढ़ रहे हैं। हम सभी मिलकर अपने जीवन में आने वाली समस्त बाधाओ को चाहे वो शासकीय या सामाजिक हो एकजुट होकर विजय प्राप्त करेंगे। यही हमारे जीवन का लक्ष्य है। हमारे लिए राष्ट्रीयता, देश भक्ति, पारदशिर्ता जन कल्याण सर्वोपरि है।

सदस्यता ग्रहण करने का जोश हर्ष उल्लास संगठन के प्रति लगाव उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। आज सदस्यता समारोह में वेटरन चन्द्र प्रकाश शर्मा, वेटरन नरेंद्र कुमार यादव, वेटरन अजय कुमार तिवारी, वेटरन अशोक कुमार शर्मा, वेटरन राम दास आर्य, वेटरन ब्रजेश राठौर, वेटरन त्रिलोकी नाथ भट, वेटरन विशाल जोशी, वेटरन धर्मेन्द्र सिंह राजावत, वेटरन मनोज कुमार शर्मा, वेटरन कैलाशस सिंह जादौन, वेटरन केदार सिन्ह परमार, वेटरन दिलीप यादव, वेटरन सुनील कुमार सिंह, वेटरन कैलाश सिंह यादव, वेटरन सतेन्द्र शर्मा, वेटरन भानु कुशवाह, वेटरन योगेन्द्र शर्मा, वेटरन मोहन सिंह राजपूत, वेटरन मिस रहमीन खान। 

समारोह में शामिल सभी सदस्यों ने अपने अपने अनुभवों को बताया, सभी ने समाज कल्याण एवं देश भक्ति के लिए उत्साहित किया।