बबीना विधायक के लिए धर्मपत्नी ने सघन जनसम्पर्क कर मांगे वोट।

भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसम्पर्क

KTG Samachar India, राजीव बिरथरे, बरुआसागर, झाँसी।


बरुआसागर- विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही तमाम राजनीतिक योद्धा मैदान में दल-बल के साथ डट गए हैं। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन बीतते ही जनपद की लगभग सभी विधानसभाओं से प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। तमाम राष्ट्रीय, क्षेत्रीय दलों के साथ निर्दल प्रत्याशी भी पूरे दम खम के साथ चुनावी अखाड़े में ताल ठोंकते नज़र आ रहे हैं।
     नामांकन का दौर पूरा होते ही जनसंपर्क और प्रचार में और भी तेज़ी नज़र आने लगी है। बुधवार को बबीना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा की धर्मपत्नी कमली सिंह पारीछा ने भारी संख्या में महिलाओं के साथ जनसम्पर्क करते हुए अपने पति को विजयीश्री दिलाने का आव्हान किया।नगर के सिद्ध पीठ मंसिल माता मंदिर से माता का आर्शीवाद लेकर बरुआसागर में सघन जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जगह जगह श्रीमती कमली सिंह का महिलाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान का भरोसा है। अन्य सरकारों में महिलाओं, बेटियों की उपेक्षा की गयी है। बबीना विधायक की पत्नी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके पति राजीव सिंह पारीछा ने हर वर्ग समाज के लोगों का सम्मान करते हुए जनसमस्याओं से निजात दिलाने का कार्य किया है। एक बार पुनः राजीव सिंह को भारी मतों से विजयीश्री दिलाने का कार्य करना है। भाजपा से बबीना विस क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी राजीव पारीछा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुये उनकी धर्मपत्नि श्री मति कमली सिंह ने नगर में घर-घर जाकर प्रचार किया। उनके साथ क्षेत्र की महिलायें भारी संख्या में मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिलायें सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के विकास हेतु फ्री गैस सिलेण्डर, महिला सुरक्षा, नारी सम्मान के लिये योजना धरातल पर आई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, युवा भाजपा नेता रूपेश नायक, युवा मंडल अध्यक्ष अनुभब चौबे, सहित दर्जनों कार्यकर्ता व भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।