स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम :सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास देश में नंबर-1, स्वच्छता में 3 लाख आबादी वाले शहरों मे 6वां स्थान

मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद देवास दूसरा शहर है, जिसे 3 अवार्ड मिले हैं। 2019 में देवास स्वच्छता में 10वें पायदान पर था। 2020 में 29वें नंबर पर रहने वाले देवास ने लबीं छलांग लगाई है

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम :सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास देश में नंबर-1, स्वच्छता में 3 लाख आबादी वाले शहरों मे 6वां स्थान
अवार्ड लेते कलेक्टर श्री चन्द्रमोली शुक्ला व् निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में एक बार फिर से देवास ने अपनी जगह पक्की करते हुए 3 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। देश में एक लाख से तीन लाख आबादी वाले शहरों में देवास काे 6वां स्थान मिला है। इसके अलावा तीन लाख से कम जनसंख्या वाले में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।पहली बार स्वच्छता कैटेगरी में रखे गए इस अवार्ड में देवास ने बाजी मारी है। इसके अलावा देवास अब 3 स्टार रैंकिंग वाला शहर भी बन गया है। मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद देवास दूसरा शहर है, जिसे 3 अवार्ड मिले हैं। 2019 में देवास स्वच्छता में 10वें पायदान पर था। 2020 में 29वें नंबर पर रहने वाले देवास ने लबीं छलांग लगाई है। देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के हाथों स्वच्छता कैटेगरी के पुरस्कार ग्रहण किए।

इन प्रयासों से बदली तस्वीर...
डस्टबिन रोज खाली हुए: डस्टबिनों पर क्यूआर कोड लगाए। खाली करने वाले भेजते थे जानकारी।
स्व. सहायता समूह बनाए: समूहों की मदद से चयनित कॉलोनी के घर-घर से सूखा कचरा एकत्रित किया।
एप पर सुझाव मांगे, सुधार किया: माय एप देवास पर लाेगाें ने शिकायतें की, जिसे आधार पर सुधार किया गया।
बगीचों का विस्तार किया: शहर को हरा-भरा बनाने के लिए बगीचों का विस्तार किया। उनमें सुधार भी हुआ।
सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाई: शहर में नए शौचालय बनाए। लोगों को भी प्रेरित किया।

तीन श्रेणी में सम्मानित
कचरा मुक्त सिटी : 
कचरा मुक्त सिटी यानी गार्बेज फ्री सिटी के लिए सबसे जरूरी होता है कि कचरा कलेक्शन का सिस्टम किस प्रकार तैयार किया गया है। शहर में करीब 56 से कचरा संग्रहण वाहनों से घरों से कचरा संग्रहण किया जाता है। वाहनों में लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग पार्ट में डालते हैं। जिससे ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा निष्पादन में सुविधा होती है। फ्री सिटी कैटेगिरी में शहर को 3 स्टार अवार्ड से नवाजा गया।

स्वच्छता अवार्ड में 6वीं रैंकिंग : स्वच्छता सर्वे में शहर को 6वीं रैंकिंग मिली है।
सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में 1 प्रथम स्थान : सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज को लेकर भी शहर ने बहुत बेहतर काम किया है। इस श्रेणी में 1 लाख से 3 लाख जनसंख्या के तहत सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आयुक्त विशाल सिंह थे तो 2019 में टाॅप 10 में रहे, तबादला हुआ ताे 29वें पायदान पर लुढ़के

स्वच्छता रैकिंग में इस बार सुधार की उम्मीद के पीछे निगमायुक्त विशालसिंह चौहान का अहम रोल है। उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने में कई प्रयोग किए। इसका आकलन इस बात से भी किया जा सकता है कि 2019 में जब वह निगमायुक्त थे, तब स्वच्छता में कामों के दम पर देवास 10वें नंबर पर आया था। उसके अगले साल 2020 में फिर तैयारी शुरू कर रहे थे कि उनका तबादला हाे गया। उस दौरान देवास 29वें पायदान पर पहुंच गया। एक बार फिर विशालसिंह निगमायुक्त की भूमिका में हैं। और शहर को 6वां स्थान मिला है।

सभी के प्रयासों से मिला अवार्ड

कलेक्टर एवं प्रशासक ननि देवास चंद्रमौली शुक्ला बोले - हमारे सफाई मित्रों ने सर्वेक्षण काे लेकर मेहनत की, संक्रमण के दाैरान भी साफ-सफाई करने से पीछे नहीं हटे। आयुक्त का नेतृत्व कर्मचारियों काे मिलता रहा। शहर की जनता ने भी सहयोग किया और हम अच्छा काम कर सके। सभी के प्रयास से देवास काे अवॉर्ड मिला है।

जो सुविधा देना थी वह सब दी
निगमायुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि निगम के सफाई मित्र कर्मचारियों को जो सुविधाए देने के लिए माफदंड ऊपर से दिए गए थे, वह सब उन्हें दिए गए। जैसे मशीनीकृत सफाई, सफाई कर्मचारियों को लोन दिलाया, शासकीय योजना से जोड़ा गया, सफाईकर्मियों की सुरक्षा के साथ आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए। सफाई मित्र चैलेंज में 1 से 3 लाख जन संख्या पर नगर निगम देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नगर निगम को 6 करोड़ रुपए की राशि भी प्राप्त हुई है।