आदर्श शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक विकास महाजन हुए सम्मानित

आदर्श शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक विकास महाजन हुए सम्मानित

आदर्श शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक विकास महाजन हुए सम्मानित
आदर्श शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक विकास महाजन हुए सम्मानित 
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। शिक्षा के क्षेत्र में मॉडल स्कूल देवास को विशिष्ट पहचान दिलाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने, पाठ्य सहगामी क्रियाओं के आयोजन के साथ विभिन्न नवाचार के माध्यम से बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने, कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास, समुदाय के निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने का सराहनीय कार्य करने के लिए शासकीय मॉडल स्कूल देवास के शिक्षक विकास महाजन को कला एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संस्था शब्द सरगम द्वारा 13 अक्टूबर को पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर से चयनित 4 शिक्षकों में स्थान मिला। महाजन सर द्वारा संघर्ष एवं विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए शहर को कम शुल्क में एक सर्वसुविधा युक्त स्कूल की सौगात दी है। अपने कार्य करने की लगन व मेहनत से उन्होंने दिखाया कि हर व्यक्ति किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। 2016 से संघर्ष मयी परिस्थिति में महाजन सर द्वारा प्रभारी प्राचार्य के रुप में अपने दो साथियों के साथ कार्य करते हुए स्कूल को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इसके पूर्व में भी श्री महाजन को समय-समय पर कई शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। जिसमे मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2020 तथा परेड ग्राउंड पर सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर महोदय एवं प्रभारी मंत्री द्वारा जिले का सर्वोच्च सम्मान 2019 में मिला है। नवाचारी कार्यो के लिये महाजन को संस्था प्राचार्य अनिल सोलंकी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है। सम्मान प्राप्त होने पर महाजन को जिला शिक्षा अधिकारी एच एल खुशाल, एडीपीसी ओपी दुबे, सहायक संचालक अजय सोलंकी, आईटी सेल प्रभारी गंगेश कलमोदिया, समस्त स्टाफ सदस्य तथा समुदाय के लोगों ने बधाई दी।