सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान: 55 वाहनों पर हुई कार्रवाई, छात्र-छात्राओं को दिए गए यातायात नियमों के पाठ

केटी जी समाचार सिंगरौली एमपी हेड राजेश वर्मा 

सिंगरौली।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों के तहत जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में 08 सितम्बर 2025 को यातायात पुलिस सिंगरौली ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की।अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। जिन पर मुख्य रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत साइड से वाहन चलाना,ओवरलोडिंग यात्री/माल वाहन, बिना लाइसेंस वाहन चलाना, बिना फिटनेस वाहन चलाना, बिना परमिट वाहन चलाना आदि नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही हुयी है।

छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

यातायात पुलिस ने विंध्यनगर स्थित डी पॉल स्कूल, डीपीएस स्कूल एवं सरस्वती स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को समझाया गया कि बिना लाइसेंस दोपहिया वाहन न चलाएं, हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सतर्क रहें।

राहवीर योजना एवं कैशलेस स्कीम की जानकारी

पुलिस ने छात्रों को शासन की राहवीर योजना और कैशलेस स्कीम के बारे में बताया। राहवीर योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे ₹25,000 तक का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कैशलेस स्कीम के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का नि:शुल्क उपचार कराया जाता है।यातायात पुलिस ने सिंगरौलीवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।