संस्था श्री राधे ग्रुप की चुनरी यात्रा निकली माँ को अर्पित की गई चुनरी

संस्था श्री राधे ग्रुप की भव्य चुनरी यात्रा सम्पन्न हुई जो शांति नगर से निकल कर अमोना होते हुए टेकरी माँ के दरबार पहुंची जहा माता जी को चुनरी अर्पित की गई

संस्था श्री राधे ग्रुप की चुनरी यात्रा निकली माँ को अर्पित की गई चुनरी

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास। संस्था श्री राधे ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ शारदीय नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में चुनरी यात्रा निकाली गई। संयोजक लखनदास बैरागी ने बताया कि शांति नगर स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बालिकाएं सहित बड़ी संख्या में भक्त हाथों मेंं चुनरी लिए शामिल हुए। चुनरी यात्रा में माँ कालका का विकराल स्वरूप एवं शिव पार्वती के साथ ढोल, झांझ, बैण्ड, डीजे आदि शामिल हुए। बालिकाएं व मातृशक्ति मातारानी के भजनो पर गरबा करती हुुई माँ चामुण्डा टेकरी ओर आगे बढ़ रही थी। यात्रा प्रारंभिक स्थल से अमोना के प्रमुख मार्गो से होते हुए एबी रोड से माँ चामुण्डा टेकरी पहुंची। जहां माँ तुलजा भवानी, माँ चामुण्डा को चुनरी अर्पित की गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा व स्वल्पाहार के साथ स्वागत किया गया।