121 गांवों के भक्त महाजलाभिषेक यात्रा में होंगे शामिल, 21 नदियों के जल से होगा अभिषेक

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास।
 जय श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महा जलाभिषेक यात्रा राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, जल, पर्यावरण, संस्कृति, कृषि, उद्योग, जनसेवा एवं मातृ-पितृ सम्मान संरक्षण आदि संकल्पों के साथ क्षिप्रा से बिलावली तक निकाली जाएगी। समिति के कुं. जयदेव सिंह पवार एवं कपिल यादव ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में 121 गांवों के भक्त शामिल होंगे। यात्रा 19 अगस्त, शनिवार को प्रात: 8 बजे से माँ क्षिप्रा व नर्मदा का जल भरकर विश्वपति क्षिप्रेश्वर महादेव घाट से प्रारंभ होगी। जो नयापुल, लोहारपीपल्या, संजय नगर चौराहा, अमोना चौराहा, विकास नगर, इंदिरा गांधी चौहारा, सयाजी द्वार, नावेल्टी चौराहा, गांजाभांग चौराहा, तुकोगंज रोड़, नयापुरा, भोपाल चौराहा होते हुए बिलावली स्थित महाकाल मंदिर पहुंचकर 21 नदियों के जल से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। समिति ने श्रद्धालु जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है।