देवास चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु (CKP) समाज की बैठक सम्पन्न

नवीन कार्यकारिणी का गठन किया

देवास चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु (CKP) समाज की बैठक सम्पन्न
देवास चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु (CKP) समाज की बैठक सम्पन्न
नवीन कार्यकारिणी का गठन किया
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे शहर सामाजिक बंधुओं को संगठित करने एवं समाज के विकास के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए समाज का गठन किया गया। कार्यक्रम का माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व पूजन अर्चन कर किया गया।  कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि  समीर गुप्ते थे। अध्यक्ष, अखिल भारतीय सीकेपी. समाज मध्य भारत एवं सीकेपी समाज इंदौर के कार्यकारणी के महानुभावो विशेषरूप से उपस्थित थे। वैभव कर्णीक द्वारा उपस्थित अतिथियों का शब्दों के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम  बैला को आगे बढ़ाते हुए देवास चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु के गठन की रुपरेखा अंतर्गत बैठक में उपस्थित सभी सदस्यगणों की सर्वानुमति से विजय दिघे अध्यक्ष, वसंतराव गुप्ते उपाध्यक्ष, हर्षदा कर्णीक सचिव, पूनम गुप्ते, सह-सचिव, संतोष कर्णीक कोषाध्यक्ष, रोहित नविन गुप्ते, मंदाकनी प्रधान, निलेश दिघे, मनीष नाडकर, वैभव कर्णीक, धवल दिघे मुख्य कार्यकारणी सदस्य के रूप में सर्वानुमति से मनोनीत हुए। सभी वरिष्ठजनों ने समाज को नावाचार की भावना हेतु प्रेरित किया एवं संगठन के नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी गई। कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ते ने किया आभार श्री नीलेश दिघे द्वारा किया गया। उक्त जानकारी रोहित गुप्ते ने दी।