जन अभियान परिषद देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन

जन अभियान परिषद देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन

जन अभियान परिषद देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन

जन अभियान परिषद देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन 

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

          देवास । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद देवास द्वारा स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती पर जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था के सभागार मल्हार स्मृति परिसर देवास में किया। 

      मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला देवास के जिला समन्वयक श्री देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा तथा स्वामी विवेकानंद जी  की 159वीं जयंती युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई।

      कार्यक्रम के श्री हरिसिंह धनगर कहा कि स्वामी विवेकांनद की पदचिन्हो पर चलने वाले सारे कार्यकर्ता निश्चित ही भारत माता के सच्चे वीर सपूत है। देश की सम्पन्ता और अखंडता देश के युवाओ की शक्ति से ही संभव है। व्यक्ति अगर स्वामी विवेकानंद के विचारों के अनुरूप यदि जीवन जिए तो उसका स्वयं का विकास होगा तथा देश का भी विकास हो।

इस अवसर पर श्री विभाष उपाध्याय ने कहा कि प्राचीन परंपरा में अध्यात्म के द्वारा जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है तथा अध्ययन के माध्यम से जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद ने देश विदेशों में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया।स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं में जागरण का काम किय। उन्होंने यह भी बताया कि हम इतने वर्षों बाद भी आज स्वामी विवेकानंद को हम याद कर रहे हैं ।

      कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री नीरज सिंह ने बताया कि जन अभियान परिषद के माध्यम से युवाओ को एक नई दिशा की ओर अग्रसर किया जा रहा है। जिससे वे अपने देश की सेवा कर सके। स्वामी विवेकानंद द्वारा अमेरिका में भी रामकृष्ण मिशन की कई शाखाएं खोली गई तथा धर्म का प्रचार-प्रसार किया।

  कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन नवांकुर तथा सीएमसीएलडीपी के छात्रों द्वारा भाग लिया गया। परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक, श्री इंद्रेश सिंह पवार, श्री नीरज द्विवेदी एवं श्रीमती नीलम सोनी  उपस्थित थे।श्री पपलेश जोशी परामर्शदाता टोंकखुर्द द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं विकासखण्ड खातेगॉव परामर्शदाता श्री ओम प्रकाश द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।