आज से होने वाले फाइनल मैचों की तैयारियों का लिया जायजा

राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी एवं मंत्री परमार होंगे मुख्य अतिथि

आज से होने वाले फाइनल मैचों की तैयारियों का लिया जायजा

आज से होने वाले फाइनल मैचों की तैयारियों का लिया जायजा
- राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी एवं मंत्री परमार होंगे मुख्य अतिथि

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद युवा खेल महोत्सव का फाइनल में आज और कल देवास में आयोजित होना है। आयोजन के पूर्व शनिवार को महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पुर्ण तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव के फाइनल मैचो के पूर्व प्रात: 10 बजे जवाहर चौक से सयाजी द्वार तक खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। जिसमें देवास-शाजापुर की आठो विधानसभा के एक हजार के लगभग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार होंगे। तत्पश्चात श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोट्र्स पार्क में खेलों का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी करेंगे। अवलोकन के दौरान राजेश यादव, सुदेश सांगते, रामचरण पटेल, विष्णु वर्मा सर, शंभु अग्रवाल, महेश चौहान, हरिसिंह धनगर नीरजसिंह चौहान, दुर्गेश सिंह खींची आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी सांसद खेल महोत्सव लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर ने दी।