मुख्य विकास धिकारी द्वारा अमृत सरोवर सिंहनी, शिशु कल्याण उपकेंद्र, आर आर सी सेंटर बिरसिघपुर वि.ख.बल्दीराय का किया गया औचक निरीक्षण।

मुख्य विकास धिकारी द्वारा अमृत  सरोवर सिंहनी, शिशु कल्याण उपकेंद्र, आर आर सी सेंटर बिरसिघपुर वि.ख.बल्दीराय का किया गया औचक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर 25 दिसंबर/ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा जिला पंचायत द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर सिंघनी, ब्लाक बल्दीराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य निर्माणाधीन पाया गया। मानक के अनुरूप अमृत सरोवर का आउटलेट एवं इनलेट सहित निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

 तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत डीह, ब्लाक बल्दीराय में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण उपकेन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र संचालित पाया गया। 

तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ओ0डी0एफ0 प्लस ग्राम पंचायत, ब्लाक बल्दीराय डीह में आर0आर0सी0 सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य निर्माणाधीन पाया गया। ग्राम पंचायत बिहीनिदुरा, ब्लाक बल्दीराय में आर0आर0सी0 सेन्टर का निरीक्षण करने के उपरान्त कार्य निर्माणाधीन पाया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। नाडेप के तहत सोकपिट गडढा के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गडढे मे चिनाई की गयी ईंटो के मध्य गैपिंग अधिक पायी गयी। निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप ईंटो के मध्य गैपिंग कराते हुये चिनाई कार्य पूर्ण करायें।