जसपुर क्षेत्र में ट्रक चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा

जसपुर क्षेत्र में ट्रक चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट...रामपाल सिंह धनगर 

रुद्रपुर...वादी xyz ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बावत अज्ञात चोर द्वारा फैज-ए-आम रोड से वादी खुद का 12 टायरा ट्रक संख्या UK18-CA 6271 को दिनांक 15-16/07/2022 की रात्रि को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल की। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर  FIR NO. 226/2022 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर एंव पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर,  क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक महोदय जसपुर के नेतृत्व में उक्त चोरी हुए 12 टायरा ट्रक की बरामदगी / खुलासे हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को चारिकी से देखने के उपरान्त अभियुक्तगणों का हुलिया मुखबिरानों को दिखाया गया तो मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17.07.2022 को चौकी प्रभारी बाजार विवेचक 30 नि० कौशल भाकुनी द्वारा मय पुलिस टीम के साथ ग्राम कासमपुर गढी थाना-रेहड जनपद- बिजनौर,उत्तर प्रदेश सड़क किनारे प्लाट से अभियुक्त (I) मोईन अहमद पुत्र रहीस अहमद नि० नई बस्ती थाना जसपुर उधम सिंह नगर (2) राशिद हुसैन पुत्र रमजानी नि० चाँद मस्जिद थाना जसपुर उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से उपरोक्त FIR NO. 226/2022 से सम्बन्धित चोरी किये गये 12 टायरा ट्रक संख्या UKIS-CA 6271 को समय 22:45 बजे बरामद किया गया। बरामद शुदा 12 टायरा ट्रक संख्या UK18-CA 6271 को चौकी सूतमील थाना जसपुर उधम सिंह नगर में खड़ा किया गया। विवेचक / उ०नि० कौशल भाकुनी की फर्द बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी है। अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।