जिलाधिकारी द्वारा आई.जी.आर.एस. बैठक में लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये निर्देश।

जिलाधिकारी द्वारा आई.जी.आर.एस. बैठक में लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये निर्देश।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर -22 जून/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, शासन/राजस्व परिषद निदेशालय सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी भू-माफिया सहित आदि सन्दर्भों के कुल 54454 शिकायत प्राप्त, जिसके सापेक्ष 52468 सन्दर्भ विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारित किये गये तथा 1889 लंबित सन्दर्भ व 97 डिफाल्टर सन्दर्भ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय में निस्तारित किये जायें।

           बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुरूप किये जायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरणों का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जायेगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

          इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्न