शिवपुरी हॉकी फ़ीडर सेंटर की बालिकाओं ने रचा इतिहास: रिंकू पंडित KTG समाचार

शिवपुरी, 13 जनवरी 2023/ शिवपुरी हॉकी फ़ीडर सेंटर की बालिकाओं ने इतिहास रच दिया। अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में शिवपुरी की हॉकी फ़ीडर सेंटर की बालिका खिलाड़ियों ने नागपुर को हराकर अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 3-0 से जीत ली है। इस प्रतियोगिता का आयोजन निमाड़ हॉकी अकैडमी खरगोन द्वारा किया गया।

शिवपुरी हॉकी फ़ीडर सेंटर की बालिकाओं ने रचा इतिहास: रिंकू पंडित KTG समाचार

KTG समाचार शिवपुरी = 

शिवपुरी, 13 जनवरी 2023/ शिवपुरी हॉकी फ़ीडर सेंटर की बालिकाओं ने इतिहास रच दिया। अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में शिवपुरी की हॉकी फ़ीडर सेंटर की बालिका खिलाड़ियों ने नागपुर को हराकर अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 3-0 से जीत ली है। इस प्रतियोगिता का आयोजन निमाड़ हॉकी अकैडमी खरगोन द्वारा किया गया।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से ही श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐस्ट्रो टर्फ़ का निर्माण किया गया है जिसमें ज़िले के हॉकी खिलाड़ी सेकड़ो की संख्या में सुबह शाम अभ्यास करते हैं।

जिला खेल अधिकारी के.के.खरे बताते हैं कि खेल परिसर में हॉकी फ़ीडर सेंटर संचालित की जा रही है जो कि खेल विभाग की योजना है। इस योजना में खिलाड़ियों को खेल किट सामग्री प्रति वर्ष दी जाती है। खेल परिसर में हॉकी प्रशिक्षक गीता लखेरा और आकाश चतुर्वेदी कार्यरत हैं। इनके मार्गदर्शन में हॉकी खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। समय-समय पर मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह भी यहाँ प्रशिक्षको और खिलाड़ियों को अपना मार्गदर्शन देते हैं। इस प्रतियोगिता को 11 जनवरी से 13 जनवरी तक खरगोन ज़िले में आयोजित किया गया। जिसमें नागपुर, इलाहाबाद, बड़वानी, इंदोर, देवास, खरगोन, उज्जैन और शिवपुरी की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता रही शिवपुरी की टीम को इनामी राशि रुपए 31 हज़ार और विजेता ट्रॉफी से नवाजा गया। उपविजेता रही टीम नागपुर को 21000 रुपए प्राप्त हुए। शिवपुरी की खिलाड़ी रोली को मैन ऑफ द सिरीज़ भी मिली। इन्होंने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से सभी शिवपुरी ज़िले के खेल प्रेमी बहुत खुश हैं। जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने इस जीत से प्रसन्नता जताई है।

      ---00--