लोक देवता तेजाजी महाराज का भव्य चल समारोह निकला
उज्जैन। समीपस्थ ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में तेजा दशमी के अवसर पर लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की भव्य निशान यात्रा एवं चल समारोह निकाला गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
जानकारी देते हुए अर्जुन चौहान ने बताया कि ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में विगत कई वर्षों से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से तेजाजी महाराज के सम्मान में विशाल निशान यात्रा एवं चल समारोह निकाला जाता आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बजरंग अखाड़े के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया।
चल समारोह के दौरान अखाड़े के पहलवानों ने विभिन्न रोमांचक करतब प्रस्तुत किए। अखाड़े में दो बालिकाए गोरी चौहान एवं सरिता चौहान द्वारा प्रस्तुत किए गए साहसिक करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों बालिकाओं के रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक उनका उत्साहवर्धन किया।
चल समारोह के समापन पर बनकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विराजमान तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचकर ग्रामवासियों द्वारा विधि-विधान से छत्र चढ़ाए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!