इंदौर मै मनाया जायेगा नूरुल आरेफिन का दूसरा उर्से मुबारक
इंदौर। ख़ानक़ाह-ए-क़लंदरी, इंदौर में बुधवार 5 अगस्त 2026 को हज़रत फ़ख़रुल आरिफ़ीन सैय्यदना मौलाना अब्दुल हई शाह जहाँगीरी रे. अ.(बांग्लादेश) के सगे पोते, हज़रत नूरुल आरिफ़ीन सैय्यदना मौलाना अब्दुल हमीद शाह जहाँगीरी रहमतुल्लाह अलैह का दूसरा उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन मुजाहिदुल आरिफ़ीन सैय्यद नज़र अली शाह क़लंदर बाबा साहब की सरपरस्ती में आयोजित किया जा रहा है।
इस रूहानी कार्यक्रम में मालवा के प्रसिद्ध सूफ़ी बुज़ुर्ग एवं पीर-ए-तरीक़त हज़रत अब्दुल हफ़ीज़ मियाँ अशरफ़ी (खजराना, इंदौर), हज़रत सूफ़ी अजमेरी शाह उर्फ़ भोले बाबा साहब (कड़ोद) तथा सैय्यद साहब (महू) विशेष मेहमान के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में सलमान कुरैशी (उपाध्यक्ष, क़ाज़ी बाबा ट्रस्ट, नालछा), जनाब अनवर भाई पाशा (मानपुर), हाजी नियाज़ भाई बी.एफ. (धार), हाजी अली पटेल (पिपलाई), फ़ारूक़ पटेल (अध्यक्ष, उर्स कमेटी क़ाज़ी बाबा), हाजी शबाब पटेल (कटलाओदा), नौशाद पटेल (मगजपुरा), फ़ारूक़ पटेल (उपाध्यक्ष, लंगर कमेटी क़ाज़ी बाबा, बलोदा), अयाज़ शाह धर्मपुरी, हाजी शौकत पटेल, हाजी महबूब पटेल, आज़ाद पटेल, रुद्राखिया, सूफ़ी मुबारिक बाबा (पिपलाई), सूफ़ी हाजी आरिफ़ क़ादरी (रसूलपुर)देवास , सूफ़ी मुश्ताक बाबा (इंदौर) तथा विक्की सैय्यद साहब (धार) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उर्स मुबारक के अवसर पर बाद नमाज़-ए-असर महफ़िल-ए-समा (क़व्वाली) का आयोजन किया जाएगा तथा बाद नमाज़-ए-मग़रिब लंगर-ए-आम का एहतमाम रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।
इस अवसर पर क़ाज़ी बाबा उर्स 2027 के दौरान आयोजित होने वाले गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों के नि:शुल्क सामूहिक विवाह हेतु आवेदन (फॉर्म) भी जारी किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील सूफ़ी अमजद बाबा, सूफ़ी चाँद भाई (बी.एफ.), बंटी भाई, रईस भाई, हारून भाई, मोनू सदर, बिट्टू भाई, हाफ़िज़ इरफ़ान क़ादरी, सूफ़ी मज़हर क़ादरी, हाफ़िज़ मुज़फ़्फ़र क़ादरी तथा ज़ाहिर भाई जाकिर बख्श ने समस्त अकीदतमंदों एवं आमजन से की है।
यह जानकारी क़ाज़ी बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. मौलाना सैय्यद शहनवाज़ अली ने प्रदान की।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!