लोनावला में अमावी के साथ मिलकर शुरू किया 'ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विलाज'

ताज ने लग्जरी ब्रांडेड विला सेगमेंट में रखा कदम

संवाददाता - दिनेश विश्वकर्मा (८८९८४०४२२४)

लोनावला में अमावी के साथ मिलकर शुरू किया 'ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विलाज'

मुंबई, 28 अगस्त 2026: भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी ने महाराष्ट्र के लोनावाला में 'ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विला' को शुरू करने की घोषणा की। देश के इकलौते, हॉस्पिटैलिटी पर केंद्रित, रियल एस्टेट ब्रांड 'अमावी' के साथ मिलकर तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के साथ, ताज ने पहली बार लग्जरी विला सेगमेंट में कदम रखा है। मुंबई और पुणे के बीच स्थित लोनावला, महाराष्ट्र के सबसे पसंदीदा और प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों में से एक है। अपनी खूबसूरत घाटियों, झीलों और झरनों के लिए मशहूर ये हिल स्टेशन लगातार पर्यटकों, वेलनेस की तलाश करने वालों और 'सेकंड होम' खरीदने वालों को आकर्षित करता रहा है।

श्री पुनीत छटवाल, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईएचसीएल ने कहा,“एक सदी से भी अधिक समय से, ताज ने अपने भव्य महलों, ऐतिहासिक सिटी होटलों, सफारी और रेजिडेंस के ज़रिए लग्जरी हॉस्पिटैलिटी की परिभाषा तय करता आ रहा है। दुनिया के सबसे मजबूत लग्जरी होटल ब्रांड और भारत के सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में पहचाना जाने वाला 'ताज', लग्जरी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगातार अपनी बादशाहत को और मजबूत कर रहा है। 'ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विला' के साथ हमने ब्रांडेड विला सेगमेंट में शानदार शुरुआत की है। उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर हमने हमारे पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, और लग्जरी रियल एस्टेट की एक नई श्रेणी में हमारे ब्रांड के भरोसे, बेमिसाल सर्विस और विरासत को लेकर आए हैं।”

पश्चिमी घाट की खूबसूरत पहाड़ियों में 34 एकड़ में फैला 'ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विला' एक इंटीग्रेटेड लग्जरी प्रोजेक्ट है। इसमें 32 ब्रांडेड विला और 100 कमरों का एक शानदार ताज रिसॉर्ट शामिल है, जहाँ से आस-पास की झील और घाटी का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। आधुनिक 'बार्न-स्टाइल' आर्किटेक्चर से प्रेरित इन विला में बड़ी कांच की दीवारें और विशाल बरामदे दिए गए हैं, जो यहाँ के प्राकृतिक परिवेश के साथ पूरी तरह घुलमिल जाते हैं। इस प्रोजेक्ट में दो एकड़ का 'वाबी-साबी' सेंट्रल पार्क भी है, जो सादगी और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने के जापानी फिलॉसॉफी पर आधारित है। यहाँ रहने वाले लोग मियावाकी जंगल, नेचर ट्रेल्स, जेन गार्डन, स्टार्गेजिंग डेक, गोल्फ शूटिंग ग्रीन, फिटनेस लॉन और मल्टी-पर्पज स्पोर्ट्स कोर्ट का आनंद ले सकते हैं। इस खास प्रोजेक्ट में 'क्लब अमावी' भी शामिल है, जहां आप वेलनेस, मनोरंजन, बैंक्वेट और डाइनिंग जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं का लुफ्त उठा सकते हैं।

अपूर्व कुमार, संस्थापक-प्रबंध निदेशक,अमावी-क्लार्क्स ग्रुप ऑफ होटल्स ने कहा,“लोग अपने लिए अधिक समय निकालने के मकसद से 'सेकंड होम' खरीदते हैं ताकि वे परिवार के साथ, प्रकृति की गोद में और खुद के साथ कुछ पल बिता सकें। लेकिन अक्सर, ये घर एक और ज़िम्मेदारी बन जाते हैं। 'अमावी' में हमारा उद्देश्य इसी सोच को बदलना है। 'ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विला' एक घर की निजता और स्थायित्व के साथ-साथ ताज हॉस्पिटैलिटी की बेमिसाल सेवा और देखभाल का एक बेहतरीन संगम है। पश्चिमी घाट की वादियों में बसा यह प्रोजेक्ट हमारे इस विश्वास को भी दर्शाता है कि कोई भी सार्थक विकास ऐसा होना चाहिए जो वहाँ की जमीन का सम्मान करे और आस-पास के समुदायों के लिए अवसर पैदा करे। हम चाहते हैं कि माउंट कुसूर केवल एक ऐसी प्रॉपर्टी न हो जिससे लोग मालिक हों, बल्कि एक ऐसी जगह है जहाँ वे बार-बार लौटें, जिससे उनका जुड़ाव हो और जो उन्हें अपने घर जैसा महसूस कराए।”

इन ब्रांडेड विला को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्हें एक लीज-बैक प्रोग्राम के ज़रिए रिसॉर्ट के इन्वेंट्री में शामिल कर लिया जाएगा। यहां रहने वाले लोगों को ताज की विश्व प्रसिद्ध हॉस्पिटैलिटी सेवाओं का अनुभव मिलेगा, जिसमें कंसीर्ज असिस्टेंट, हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस के साथ-साथ रिसॉर्ट की तमाम मनोरंजन और वेलनेस सुविधाएं शामिल हैं।

लोनावला में अमावी के साथ मिलकर शुरू किया 'ताज माउंट कुसूर रिसॉर्ट एंड विलाज'
29 Aug 2026
देश🗓️ 29 Aug 2026
ग्राम वासियों ने किया साबूदाने की खिचड़ी का वितरण

ग्राम वासियों ने किया साबूदाने की खिचड़ी का वितरण

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास

उज्जैन जिले के ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश ने समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से भगवान महाकाल के पवित्र श्रावण माह के अंतिम सोमवार को कावड़ यात्रियों एवं बाबा रामदेव पैदल यात्री व श्रद्धालु हेतु उज्जैन देवास बाय पास पर विशाल साबूदाने की खिचड़ी वितरण कार्यक्रम रखा जिसमे हजारों भक्तो ने खिचड़ी का प्रशाद ग्रहण किया

भंडारे मे पूरा पांडाल बोल बम बोल बम के जयकारों से भक्ति मय हुवा।