एकार्थी फाउंडेशन के आयोजन में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, स्वास्थ्य जांच शिविर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भंडारा; बच्चों को प्रमाणपत्र व उपहार देकर किया गया प्रोत्साहित
विश्वकर्मा महापूजा में भक्ति के साथ सेवा और प्रतिभा को मिला सम्मान
एकार्थी फाउंडेशन के आयोजन में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, स्वास्थ्य जांच शिविर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भंडारा; बच्चों को प्रमाणपत्र व उपहार देकर किया गया प्रोत्साहित
नायगांव, (पालघर) : भगवान श्री विश्वकर्मा के पावन पूजनोत्सव के अवसर पर एकार्थी फाउंडेशन (रजि.) की ओर से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को नायगांव पूर्व स्थित श्री गंगाधर महादेव शिवालय परिसर में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन, स्वास्थ्य जांच शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की कला एवं प्रतिभा प्रदर्शन तथा भंडारे का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। दोपहर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया।
बच्चों ने ड्रॉइंग, कला प्रदर्शन और डांस सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए एकार्थी फाउंडेशन की ओर से सभी सहभागी बच्चों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, प्रतिभा, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना है।
समारोह में इंडियन आर्मी के सेक्शन कमांडर मोनू यादव, उत्तर प्रदेश से पहुंचे कॉमेडियन एवं डिजिटल क्रिएटर ‘लंगड़ी बुआ’ के नाम से प्रसिद्ध रिंकू विश्वकर्मा, कादीपुर विधानसभा के विधायक भगेलूराम, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम सूरत प्रजापति, बथुआ सुल्तानपुर के पूर्व प्रधान बांगरखुर्द करौंदीकलां, सुलतानपुर के प्रधान राजेश विश्वकर्मा, समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा, ओम प्रकाश मौर्य, नालासोपारा दुबे स्टेट से अमित दुबे, ओमकार हॉस्पिटल के मालिक डॉ. मनोहर सुथार, शिवसेना शहर प्रमुख नायगांव सुनील सिंह, साईं दुर्गा मित्र मंडल अध्यक्ष एवं युवा कार्यकर्ता चेतन घरत, नायगांव पुलिस के देवीदास पाटिल, राम यादव, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिश्रा, प्रमोद तिवारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आयोजन की सराहना की। वक्ताओं ने विश्वकर्मा पूजा को भारतीय परंपरा में निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और सृजन से जुड़ी आस्था का महत्वपूर्ण पर्व बताया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं दी गईं। अतिथियों ने श्रद्धालुओं के लिए की गई भोजन एवं भंडारे की व्यवस्था को सेवा भावना का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।
भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पूरे समय भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।
एकार्थी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, सचिव रामकुमार विश्वकर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजेन्द्र विश्वकर्मा, उप सचिव आशुतोष गुप्ता, सलाहकार राजमणि विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष बच्चन विश्वकर्मा, ज्वाइंट ट्रेजरर धर्मदेव यादव, कार्यकारिणी सदस्य संतोष प्रजापति, मीडिया प्रभारी पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, सलाहकार कैलाश विश्वकर्मा, तेजबहादुर विश्वकर्मा, छोटेलाल विश्वकर्मा, विवेक प्रजापति सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन पर उपस्थित लोगों ने एकार्थी फाउंडेशन की धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और बच्चों की प्रतिभा को मंच देने वाली पहल की सराहना की। विश्वकर्मा महापूजा का यह आयोजन आस्था, सेवा, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक सहभागिता का समन्वित स्वरूप बनकर सामने आया।
इस खबर को शेयर करें
0 अपनी राय दें (Comments)
अभी तक कोई कमेंट नहीं है। सबसे पहले अपनी राय दें!