स्लिम केयर हर दिन के वेलनेस को दे रही है नया रूप टेटली ग्रीन टी

फंक्शनल टी का बढ़ता चलन

स्लिम केयर हर दिन के वेलनेस को दे रही है नया रूप टेटली ग्रीन टी

संवाददाता - दिनेश विश्वकर्मा (8898404224)

मुंबई, 6 अगस्त 2026: हर दिन क्या खाना और पीना है, इसका चुनाव आजकल लोग काफी सोच-समझकर कर रहे हैं। इस बदलाव में फंक्शनल टी यानी खास फायदे देने वाली चाय का महत्त्व काफी बढ़ा है। लोग अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए इसे रोज़ की आदतों में शामिल कर रहे हैं, क्योंकि इसके लिए उन्हें अपनी रूटीन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना पड़ता।

इस बदलते दौर में ग्रीन टी एक भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है। अपने प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और हल्के, तरोताज़ा कर देने वाले स्वाद के कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसे आप दिन में कभी भी आसानी से पी सकते हैं चाहे ऑफिस के काम के बीच हो या शाम के वक्त। यह कुछ मुश्किल करने के बजाय रोज़ की छोटी और अच्छी आदतों को बढ़ावा देती है।

टेटली ग्रीन टी स्लिम केयर को इसी बढ़ते चलन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बेहतरीन ग्रीन टी और एल-कार्निटाइन के गुणों से भरपूर है, जो संतुलित डाइट और नियमित कसरत के साथ मिलकर शरीर का फैट कम करने में मदद करती है।

यह दो शानदार फ्लेवर्स 'लेमन एंड हनी' और 'जिंजर, मिंट एंड लेमन' में उपलब्ध है। टेटली ग्रीन टी स्लिम केयर अपने जाने-पहचाने स्वाद के साथ रोज़ की एक अच्छी आदत डालना आसान बनाती है। यह कोई शॉर्टकट या जादुई इलाज नहीं है, बल्कि एक ऐसी चीज़ है जिसे आप आसानी से अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं। इससे पता चलता है कि कैसे फंक्शनल टी अब हमारी आधुनिक जीवनशैली की एक स्वाभाविक पसंद बनती जा रही है।

स्लिम केयर हर दिन के वेलनेस को दे रही है नया रूप टेटली ग्रीन टी
07 Aug 2026
देश🗓️ 07 Aug 2026
FUEL को 13वें नेशनल CSR एवं ESG समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में किया गया सम्मानित

FUEL को 13वें नेशनल CSR एवं ESG समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में किया गया सम्मानित

यह सम्मान FUEL के कॉर्पोरेट-अनुदान एवं कॉर्पोरेट-नामित शिक्षा संस्थानों के अभिनव मॉडल की पुष्टि करता है

संवाददाता - दिनेश विश्वकर्मा (8898404224)

नई दिल्ली, 6 अगस्त 2026: युवाओं के कौशल विकास, छात्रवृत्ति और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्यरत पुणे स्थित सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट फ्रेंड्स यूनियन फॉर एनर्जाइजिंग लाइव्स (FUEL) को 13वें नेशनल CSR एवं ESG समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। CSR Times द्वारा आयोजित इस समिट का विषय था – "समावेशी भारत के लिए जिम्मेदार व्यवसायों की भूमिका"।

इस समिट में भारत के अग्रणी जिम्मेदार व्यवसायों, नीति-निर्माताओं और विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा इस बात पर विचार-विमर्श किया कि किस प्रकार कॉर्पोरेट भारत समावेशी, प्रभावशाली और दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्व कर सकता है। FUEL की ओर से यह सम्मान डॉ. प्राची अहिराव, विभागाध्यक्ष एवं प्रबंधन संकाय, तथा सुश्री सोनाली घोंगड़े, वित्त अधिकारी ने प्राप्त किया।

यह सम्मान FUEL की 19 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर मिला है। वर्ष 2007 में एक करियर काउंसलिंग संगठन के रूप में शुरू हुई FUEL अब महाराष्ट्र अधिनियम संख्या 23, वर्ष 2026 के तहत स्थापित FUEL स्किलटेक एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित हो चुकी है, जिसका निर्माण लगभग पूरी तरह कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधियों के माध्यम से किया गया है।

एक अनूठा मॉडल: एंडॉवमेंट के माध्यम से शिक्षा का निर्माण

FUEL की कार्यप्रणाली का सबसे विशिष्ट पहलू उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसा मॉडल है, जिसे भारत में अब तक बहुत सीमित स्तर पर अपनाया गया है। इस मॉडल के तहत कॉर्पोरेट संस्थानों और परोपकारी व्यक्तियों को अल्पकालिक परियोजनाओं के बजाय विश्वविद्यालय के संपूर्ण शैक्षणिक स्कूलों को एंडॉव (स्थायी वित्तीय सहयोग) करने और उन्हें अपना नाम देने का अवसर प्रदान किया जाता है।

इस मॉडल के अंतर्गत FUEL परिसर के प्रत्येक शैक्षणिक स्कूल को किसी कॉर्पोरेट संस्था या परोपकारी व्यक्ति द्वारा अपनाया जा सकता है। इसके बदले उन्हें उस स्कूल के नामकरण का अधिकार तथा उसके दीर्घकालिक विकास और परिणामों में भागीदारी प्राप्त होती है। यह मॉडल पारंपरिक और अल्पकालिक CSR व्यय को स्थायी शैक्षणिक अवसंरचना में परिवर्तित करता है, जिससे ऐसे संसाधनों का निर्माण होता है जो व्यक्तिगत अनुदान अवधि से कहीं अधिक समय तक प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थियों, किसानों एवं सैनिकों के बच्चों, महिलाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों की सेवा करते रहते हैं।

डॉ. केतन देशपांडे, संस्थापक एवं अध्यक्ष, FUEL ने कहा,

"यह सम्मान FUEL द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकसित किए गए एक अनूठे मॉडल की सफलता का प्रमाण है। यह ऐसा मॉडल है जो एंडॉवमेंट पर आधारित है, जहाँ कॉर्पोरेट संस्थान विश्वविद्यालय के संपूर्ण शैक्षणिक स्कूलों को अपनाते हैं और उन्हें अपना नाम देते हैं। यह सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि CSR केवल हस्तक्षेप तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थायी संस्थानों के निर्माण का भी माध्यम बन सकता है।"

व्यापक प्रभाव

लगभग दो दशकों में FUEL ने उल्लेखनीय सामाजिक प्रभाव स्थापित किया है:

90 से अधिक कॉर्पोरेट भागीदारों के सहयोग से ₹248 करोड़ से अधिक CSR फंडिंग जुटाई, जिसमें 36% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की गई।

12.52 लाख से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई, जिनमें 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन तथा 2.93 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

₹5 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को 2,907 से अधिक छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं।

वर्तमान में 300 से अधिक स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

18 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति, विशेष रूप से ग्रामीण एवं आकांक्षी जिलों पर केंद्रित।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज सोशल स्टॉक एक्सचेंज (NSESSENPO0067) में सूचीबद्ध तथा सार्वजनिक रूप से NSE पर सूचीबद्ध भारत का पहला सोशल स्टॉक एक्सचेंज संगठन होने का गौरव प्राप्त।

FUEL अपने लाभार्थियों का चयन एक पारदर्शी एवं ऑडिटेड छह-चरणीय प्रक्रिया के माध्यम से करता है, जिसमें अभिरुचि परीक्षण (Aptitude Test), प्रारंभिक स्क्रीनिंग, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन तथा गृह भ्रमण (Home Visit) शामिल हैं।

FUEL को 13वें नेशनल CSR एवं ESG समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में किया गया सम्मानित
07 Aug 2026
देश🗓️ 07 Aug 2026
इंदौर मै मनाया जायेगा नूरुल आरेफिन का दूसरा उर्से मुबारक

इंदौर। ख़ानक़ाह-ए-क़लंदरी, इंदौर में बुधवार 5 अगस्त 2026 को हज़रत फ़ख़रुल आरिफ़ीन सैय्यदना मौलाना अब्दुल हई शाह जहाँगीरी रे. अ.(बांग्लादेश) के सगे पोते, हज़रत नूरुल आरिफ़ीन सैय्यदना मौलाना अब्दुल हमीद शाह जहाँगीरी रहमतुल्लाह अलैह का दूसरा उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन मुजाहिदुल आरिफ़ीन सैय्यद नज़र अली शाह क़लंदर बाबा साहब की सरपरस्ती में आयोजित किया जा रहा है।

इस रूहानी कार्यक्रम में मालवा के प्रसिद्ध सूफ़ी बुज़ुर्ग एवं पीर-ए-तरीक़त हज़रत अब्दुल हफ़ीज़ मियाँ अशरफ़ी (खजराना, इंदौर), हज़रत सूफ़ी अजमेरी शाह उर्फ़ भोले बाबा साहब (कड़ोद) तथा सैय्यद साहब (महू) विशेष मेहमान के रूप में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में सलमान कुरैशी (उपाध्यक्ष, क़ाज़ी बाबा ट्रस्ट, नालछा), जनाब अनवर भाई पाशा (मानपुर), हाजी नियाज़ भाई बी.एफ. (धार), हाजी अली पटेल (पिपलाई), फ़ारूक़ पटेल (अध्यक्ष, उर्स कमेटी क़ाज़ी बाबा), हाजी शबाब पटेल (कटलाओदा), नौशाद पटेल (मगजपुरा), फ़ारूक़ पटेल (उपाध्यक्ष, लंगर कमेटी क़ाज़ी बाबा, बलोदा), अयाज़ शाह धर्मपुरी, हाजी शौकत पटेल, हाजी महबूब पटेल, आज़ाद पटेल, रुद्राखिया, सूफ़ी मुबारिक बाबा (पिपलाई), सूफ़ी हाजी आरिफ़ क़ादरी (रसूलपुर)देवास , सूफ़ी मुश्ताक बाबा (इंदौर) तथा विक्की सैय्यद साहब (धार) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उर्स मुबारक के अवसर पर बाद नमाज़-ए-असर महफ़िल-ए-समा (क़व्वाली) का आयोजन किया जाएगा तथा बाद नमाज़-ए-मग़रिब लंगर-ए-आम का एहतमाम रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर क़ाज़ी बाबा उर्स 2027 के दौरान आयोजित होने वाले गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों के नि:शुल्क सामूहिक विवाह हेतु आवेदन (फॉर्म) भी जारी किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील सूफ़ी अमजद बाबा, सूफ़ी चाँद भाई (बी.एफ.), बंटी भाई, रईस भाई, हारून भाई, मोनू सदर, बिट्टू भाई, हाफ़िज़ इरफ़ान क़ादरी, सूफ़ी मज़हर क़ादरी, हाफ़िज़ मुज़फ़्फ़र क़ादरी तथा ज़ाहिर भाई जाकिर बख्श ने समस्त अकीदतमंदों एवं आमजन से की है।

यह जानकारी क़ाज़ी बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. मौलाना सैय्यद शहनवाज़ अली ने प्रदान की।

इंदौर मै मनाया जायेगा नूरुल आरेफिन का दूसरा उर्से मुबारक
07 Aug 2026
देश🗓️ 07 Aug 2026
घर-घर से कबाड़ जुटाने वाले पिता का बेटा बना डॉक्टर, संघर्ष की मिसाल बने सागर रेगर

कोटा।

कोटा जिले के कैथून क्षेत्र के गोदल्याहेड़ी गांव निवासी सागर रेगर ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। सागर ने 564 अंक प्राप्त करते हुए 98.6296 परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक 27,157 तथा SC कैटेगरी AIR 684 प्राप्त की।

सागर के पिता घर-घर जाकर कबाड़ एकत्रित कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने सागर की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। परिवार के एक सदस्य की कैंसर से हुई मृत्यु और आर्थिक तंगी ने सागर को डॉक्टर बनने की प्रेरणा दी।

एलन शिक्षा संबल योजना के तहत मिली निःशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा ने भी सागर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सागर का कहना है कि उनका सपना केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश फैलाना भी है।

सागर रेगर की यह उपलब्धि आर्थिक अभावों से जूझ रहे हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है। क्षेत्र के लोगों ने सागर और उनके परिवार को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

घर-घर से कबाड़ जुटाने वाले पिता का बेटा बना डॉक्टर, संघर्ष की मिसाल बने सागर रेगर
07 Aug 2026
देश🗓️ 07 Aug 2026
सांगोद में धान की फसल में पानी देते समय किसान की मौतù

सांगोद, 31 जुलाई। उपखंड क्षेत्र के मंडीता गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 68 वर्षीय किसान राधेश्याम मीणा की खेत में मृत्यु हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम मीणा सुबह करीब 9 बजे धान की फसल में पानी लगाने के लिए खेत पर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे, जहां वे अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल अंता अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसान खेत में सिंचाई कार्य के दौरान अचानक गिर पड़े। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार राधेश्याम मीणा मेहनती एवं मिलनसार किसान थे।

सांगोद में धान की फसल में पानी देते समय किसान की मौतù
07 Aug 2026
राजनीति🗓️ 07 Aug 2026
आज झालरी गांव में होगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक

सांगोद एवं सीमलिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त विधानसभा स्तरीय बैठक आज गुरुवार, 30 जुलाई को झालरी गांव में आयोजित की जाएगी। बैठक में दोनों ब्लॉकों के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा करना है।

बैठक की तैयारियों को लेकर बुधवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव मदन मोहन नागर के अनुसार, बैठक में संगठनात्मक समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।